विजन और मिशन

विज़न

आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुद्रढ़ करने, कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और अपराध का त्वरित पता लगाने हेतु अत्याधुनिक तकनीक का अधिकाधिक प्रयोग किया जायेगा।

प्रकरणों के त्वरित विचारण और न्याय के लिए, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट, विभिन्न ट्रिब्यूनल, लीगल इंस्टिट्यूट सहित राज्य के सभी न्यायलयों को ऑनलाइन केस फिलिंग, प्रक्रिया पीड़ित और अपराधी के विडियो–कांफ्रेंस प्रोडक्शन, और केसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग के साथ कंप्यूटरीकृत किया जायेगा।

न्यायाधीश के निर्णय की प्रमाणित प्रतियाँ भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

आपराधिक न्यायिक प्रशासनिक व्यवस्था को ऑटोमेशन प्रक्रिया में लाया जायेगा। सामुदायिक पुलिस व्यवस्था, पीड़ित की सहायता और गवाहों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाये जायेगें।

पुलिस व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण घटक यथा अन्वेषण और कानून व्यवस्था की निगरानी हेतु पृथक-पृथक उपक्रमों के विस्तार हेतु प्रयास किया जायेगा।

शहरों एवं राजमार्गों के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित यातायात प्रबंधन एवं यात्री सुरक्षा प्रणाली विकसित की जाएगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों और राज्य आपदा आपातकालीन विमोचन दल का नागरिक सुरक्षा दस्ता तथा होमगार्ड सहित सुद्रढीकरण किया जायेगा। राज्य सरकार के काउंटर इंसरजेंसी, उग्रवाद, सांप्रदायिकता, नियोजित अपराध, साइबर एवं हाईटेक अपराध और एंटी टेरेरिज्म आदि क्षेत्रो की अधोसंरचना एवं प्रशिक्षण को सशक्त करके गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाना।

मिशन

जनता से संबंधित कार्यों के निष्पादन में लगने वाले समय में कटौती कर समय पर नागरिक केन्द्रित सेवाओं की पहुँच , इन सेवाओं के विस्तार हेतु तकनीकी और सूचना प्रोद्योगिकी उपकरणों का प्रयोग और पारदर्शिता पर निरंतर जोर सभी दावेदारों के लिए एक सकारात्मक परिस्तिथि को जन्म दे सकता है |

राज्य में उत्तम रूप से अच्छी नीतियों का निर्माण किया है | अब आगे उभरती हुई चुनौतियों का सामना करने हेतु नीति क्रियान्वयन का आधुनिकीकरण, अधोसंरचना का उन्नयन, और तकनीक को पहले से भी अधिक अभिनियोजित करने की आवश्यकता है|

अन्य सभी विभागों में उपक्रमों को पूर्ण करने के साथ साथ, अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र जिन पर ध्यान दिया जायेगा, वो हैं – कानून और व्यवस्था, और भूमि राजस्व प्रशासन को लागू करने के लिए तकनीक के प्रयोग के माध्यम से प्रयासों का आधुनिकीकरण करना |